{"_id":"66fb405ee7323dca990dfe04","slug":"dead-body-of-an-old-man-who-defecated-was-found-floating-in-the-pond-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116936-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शौच गए वृद्ध का तालाब में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शौच गए वृद्ध का तालाब में उतराता मिला शव
Tue, 01 Oct 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
मृतक मतलूब की फाइल फोटो।
कस्बे के किंगनगर मोहल्ले के एक वृद्ध का शव सोमवार को तालाब में उतराता मिला। वह रविवार शाम घर से शौच के लिए निकला था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सरायअकिल के बेरुई गांव निवासी मतलूब अंसारी(70) अपने परिवार के साथ करारी कस्बे के इंद्रानगर मोहल्ले में दो वर्ष से रहते थे। रविवार शाम मतलूब मेला मैदान के पीछे नारायण तालाब की ओर शौच करने गए थे।
माना जा रहा है कि इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में समा गए। घंटों घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार शाम तालाब से मछलियां निकाल रहे मछुवारों की नजर शव पर पड़ी।
विज्ञापन
खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर मतलूब के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मछुवारों की मदद से शव बाहर निकलवाकर सूचना पुलिस को दी गई।
इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए पंचायतनामा कर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। उधर, घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।