{"_id":"683f426a4bf91080f90875a4","slug":"dead-body-of-an-elderly-woman-found-hanging-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-126339-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बुजुर्ग महिला का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बुजुर्ग महिला का फंदे पर लटका मिला शव
Wed, 04 Jun 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली के आमां कुआं गांव में मंगलवार सुबह बुजुर्ग महिला की घर में फंदे पर लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर कानूनी औपचारिकता पूरी की। घटना के पीछे परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं।
आमां कुआं निवासी मंगरू सरोज खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहरी हिस्से में सो गए। जबकि उनकी 65 वर्षीय पत्नी तेजनी देवी कमरे में सो रही थी। दो बेटे व बहुएं अपने-अपने कमरे में सो गईं। मंगलवार सुबह जब मंगरू की नींद खुली और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। रोने-चीखने की आवाज सुनकर बच्चे जाग गए और ग्रामीण आ गए। पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा खोला और आगे की कार्रवाई की। पूछने पर पति मंगरू सिर्फ इतना ही बता पाया कि बुजुर्ग होने के कारण पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। वहीं थानाध्यक्ष उर्मिला सिंह ने बताया कि परिजन स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता पा रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।