{"_id":"5e10e24a8ebc3e87c069854c","slug":"dead-body-of-air-force-personnel-found-hanging-from-the-noose-kaushambi-news-ald264820278","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला वायुसेना कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला वायुसेना कर्मी का शव
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला वायुसेना कर्मी का शव
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के जवई गांव का मामला, परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के जवई गांव में शनिवार सुबह एक वायुसेना कर्मचारी का शव उसके ही नलकूप की कोठरी में फंदे से लटकता मिला। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। कर्मचारी ने खुदकुशी की या हत्या कर उसका शव लटकाया गया। फिलहाल यह साफ नहीं है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
जवई गांव का हीरालाल यादव (56) पुत्र रामआसरे वायुसेना में नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात था। इन दिनों उसकी तैनाती बम्हरौली में थी। परिजनों का कहना है कि प्रतिदिन सुबह हीरालाल गांव के बाहर अपने नलकूप की ओर जाता था। इसके बाद स्नान आदि करके घर लौटता था। शनिवार सुबह भी वह नलकूप जाने की बात कहकर घर से निकला। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बेटे विनोद ने जाकर देखा तो नलकूप की कोठरी में हीरालाल की फंदे से लाश लटक रही थी। यह देख विनोद चीख पड़ा। इस पर तमाम लोग मौके पर आ गए। खबर पाकर परिवार वाले भी नलकूप पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों की मानें तो हीरालाल दो महीने से ड्यूटी पर भी नहीं गया था। उसका वहां कुछ विवाद था या अन्य कोई कारण था, जिससे उसने खुदकुशी की। या फिर किसी ने हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया। इस बाबत कोई कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। मामले में पिपरी कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।