{"_id":"68e2be1cec13b9ca6704c144","slug":"dead-body-of-a-youth-found-floating-in-a-pond-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131018-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव
Mon, 06 Oct 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
मृतक पवन विश्वकर्मा की फाइल फोटो।
थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का तालाब में उतराता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दानपुर निवासी लालता प्रसाद उर्फ पप्पू विश्वकर्मा का 32 वर्षीय पुत्र पवन विश्वकर्मा मजदूरी करता था। बताया जाता है कि वह शराब का आदी था। शनिवार रात वह नशे की हालत में घर के पास स्थित तालाब की पुलिया पर बैठा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में गिर गया। इस दौरान जलकुंभी में फंसने से उसकी मौत हो गई।
रविवार सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए निकले तो तालाब में शव उतराता देख शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
रविवार सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए निकले तो तालाब में शव उतराता देख शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन