फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a young man who left for Mumbai was found on the railway track

मुंबई के लिए निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Tue, 22 Feb 2022 07:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who left for Mumbai was found on the railway track
चरवा कोतवाली के शेखपुर रसूलपुर गांव के एक युवक का शव मंगलवार की सुबह सैयद सरावां के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। युवक घर से एक दिन पहले ही मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक की हत्या कर लाश ट्रैक पर फेंकने की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। मृतक के मोबाइल नंबर की काल डिटेल के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शेखपुर रसूलपुर निवासी बलवंत पटेल खेती किसानी करते हैं। उनका बड़ा बेटा छोटू पटेल मुंबई के कल्याण इलाके में रहकर सिलाई का काम करता था। पिछले काफी दिनों से वह घर पर ही था। मंगलवार को मुंबई के लिए उसका ट्रेन से टिकट था। सोमवार की रात ही वह घर से मुंबई जाने के लिए निकला था। पिता बलवंत के मुताबिक घर के लोग उसे नैनी के छिवकी रेलवे स्टेशन तक छोड़ने भी गए थे।
विज्ञापन

लेकिन मंगलवार की सुबह उसका शव क्षेत्र के सैयद सरावां गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले टिकट और आधार कार्ड मिले। इसी के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। बेटे के मौत की खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर चरवा संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि मृतक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed