फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a young man found landing in a pond in suspicious condition

संदिग्ध हालत में तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Sat, 11 Jun 2022 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found landing in a pond in suspicious condition
सैनी कोतवाली के धुमाई गांव के मजरा खरका में शुक्रवार रात संदिग्ध हाल में एक युवक का तालाब में उतराता हुआ शव मिला। युवक शाम से घर से लापता था। परिवार के लोग युवक को मिर्गी का मरीज बता रहे हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खरका निवासी रामभवन (28) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार शाम रामभवन संदिग्ध हालत में लापता हो गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग रामभवन की खोजबीन करने लगे। देर शाम गांव के बाहर स्थित तालाब में राम भवन का शव उतराता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह शव बाहर निकलवाया। अजुहा चौकी प्रभारी गौरव त्रिवेदी का कहना है परिजनों ने बताया रामभवन को मिर्गी आती थी। अनुमान लगाया गया कि रामभवन तालाब किनारे शौच के लिए गया होगा। उस दौरान मिर्गी आने के कारण वह तालाब में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed