फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a young man found floating in the pond, he had gone missing from home without informing three day

Kaushambi : युवक का तालाब में उतराता मिला शव, तीन दिन पहले बिना बताए घर से हो गया था लापता

Mon, 26 Aug 2024 01:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 01:35 PM IST
सार

कस्बा चायल के आजाद नगर वार्ड निवासी शिवपाल यादव किसानी करते हैं। पिता के मुताबिक उनके पांच बेटों में (22) वर्षीय अजय कुमार यादव उर्फ पिंटू सबसे छोटा था। तीन दिन पहले 24 अगस्त बिना किसी से बताये घर से गायब रहने पर पिता ने फटकार लगा दी थी। इससे वह नाराज होकर बिना किसी से बताये फिर से घर से निकल गया। 

विज्ञापन
Dead body of a young man found floating in the pond, he had gone missing from home without informing three day
अजय कुमार यादव उर्फ पिंटू। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पिपरी कोतवाली के कस्बा चायल पुलिस चौकी के पीछे तालाब में सोमवार सुबह घर से लापता युवक का  शव उतराता हुआ मिला है। तालाब में शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन बॉडी विकृत होने के चलते पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी पाकर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त बेटे के रूप में की। घटना की जानकारी पाकर परिजनों में रोना पिटना मच गया है।

विज्ञापन


कस्बा चायल के आजाद नगर वार्ड निवासी शिवपाल यादव किसानी करते हैं। पिता के मुताबिक उनके पांच बेटों में (22) वर्षीय अजय कुमार यादव उर्फ पिंटू सबसे छोटा था। तीन दिन पहले 24 अगस्त बिना किसी से बताये घर से गायब रहने पर पिता ने फटकार लगा दी थी। इससे वह नाराज होकर बिना किसी से बताये फिर से घर से निकल गया। परिजनों ने सोंचा वह दो चार दिन में घर लौट आएगा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस चौकी चायल के पीछे स्थित ईदगाह तालाब में शव मिलने की जानकारी मिली। बड़ा भाई रामबाबू, श्यामबाबू, गुड्डू और छोटू पिता शिवलाल यादव के साथ घटनास्थल पहुंचे। लेकिन तब तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया था। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हॉउस पहुंच शव की पहचान अजय के रूप में की। घटना से परिजनों समेत मां अनारकली को रो रो कर बुराहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dead body of a young man found floating in the pond, he had gone missing from home without informing three day
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

घर से हफ्ते हफ्ते भर गायब रहता था अजय

पांच भाइयों में सबसे छोटा होने के कारण अजय घर का सबसे दुलारा था। इसीलिए दोस्तों के सोहबत में उसकी आदतें बिगड़ गई थीं। वह घर में बिना किसी को बताए अक्सर हफ्ते हफ्ते भर के लिए गायब हो जाता था। कस्बे में आयोजित कजरी मेला में 21 अगस्त की रात थियेटर देखने गया था। जिसके बाद 24 अगस्त को घर लौटा था। घर में किसी को बताए बिना तीन दिन बाद लौटने पर पिता ने फटकार लगा दी थी। इससे नाराज होकर वह फिर घर से गायब हो गया था। सोमवार को ईदगाह तालाब के जलकुंभी के बीच पानी में उसका उतराता हुआ शव मिला।

इनका कहना है

परिजनों ने अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल जांच में पता चला है कि युवक नशे का आदि था। शव देखने से चार पांच दिन पुराना लग रहा है। काफी दिन पानी में रहने के कारण बॉडी सड़ने लगी है। इसीलिए उसकी शिनाख्त में देरी हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - बलराम सिंह, थानाध्यक्ष पिपरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed