फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a teenage girl found hanging in a thatched roof

Kaushambi News: छप्पर की धन्नी में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 15 Nov 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 15 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging in a thatched roof
--पिपरी के बरेठी गांव में हुई घटना
विज्ञापन

--हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया या फिर की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के बरेठी गांव में बुधवार रात छप्पर की धन्नी से फंदे से लटकता किशोरी का शव मिला था। किशोरी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया या फिर उसने खुदकुशी की, फिलहाल प्रारंभिक जांच में यह साफ नहीं हो सका है। परिजन भी साफतौर पर कुछ नहीं बता रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
बरेठी गांव निवासी पुरुषोत्तम और उनकी पत्नी की कोविड के दौरान मौत हो चुकी है। उनके चारों बेटे मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। जबकि 16 वर्षीय बेटी सुनैना अपनी भाभी मंजू और दादी के साथ घर पर रहती थी। बुधवार रात करीब नौ जब सुनैना खाना खाने नहीं पहुंची तो भाभी मंजू घर के बगल स्थित छप्पर में बुलाने गई।
विज्ञापन

वहां छप्पर में सुनैना का शव रस्सी के सहारे धन्नी से लटका देख उसकी चीखें निकल गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि घर पर दादी और अन्य महिलाएं ही मौजूद रहीं। उन्होंने किसी पर न तो कोई आरोप लगाया है और न ही तहरीर दी है। मृतका के चारों भाई मुंबई में रहते हैं। फिलहाल अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----
किशोरी का मुड़ा था घुटना
भाभी मंजू के मुताबिक रस्सी के सहारे लटक रहा सुनैना का शव सामान्य नहीं दिख रहा था। उसके पैर जमीन से छू रहे थे और घुटने से मुड़े थे। इस हाल में वह फंदे से लटककर जान नहीं दे सकती है। जबकि, थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि अमूमन फंदे से लटकने पर जान निकलते समय व्यक्ति तड़पता है। इससे रस्सी ढीली पड़ जाती है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि किशोरी की किसी ने हत्या की है या फिर उसने आत्महत्या की है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed