फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a boy missing from home found in a well, fear of murder, police investigating as an accident

Crime : घर से लापता बालक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका, पुलिस हादसा मानकर कर रही जांच

Fri, 30 Jun 2023 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 05:58 PM IST
सार

गौरए निवासी मन्नूलाल ने अपनी बेटी रंगीता की शादी पांच साल पहले अहिरन का दांड़ी गांव के अनिल कुमार के साथ की थी। शादी के बाद दंपती के दो बेटे क्रमश: विवेक (3) व एक वर्ष का अभिषेक था। रोजगार के चक्कर में अनिल मुंबई चला गया।

विज्ञापन
Dead body of a boy missing from home found in a well, fear of murder, police investigating as an accident
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी कोतवाली के गौरए गांव में शुक्रवार सुबह तीन वर्षीय बालक का कुएं में संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी है। बालक चार दिन पहले घर से लापता हुआ था। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो मृतक की आंख व जीभ बाहर की तरफ निकली थी। इससे हत्या कर बालक का शव कुएं में फेंके जाने का कयास लगाया गया। पुलिस फिलहाल घटना को हादसा मान रही है।

विज्ञापन


गौरए निवासी मन्नूलाल ने अपनी बेटी रंगीता की शादी पांच साल पहले अहिरन का दांड़ी गांव के अनिल कुमार के साथ की थी। शादी के बाद दंपती के दो बेटे क्रमश: विवेक (3) व एक वर्ष का अभिषेक था। रोजगार के चक्कर में अनिल मुंबई चला गया। इसके बाद उसकी पत्नी रंगीता दोनों बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगी। 27 जून को रंगीता घरवालों के साथ खेत में धान की रोपाई करने गई थी।
विज्ञापन


घर में उसका बड़ा बेटा विवेक अकेला था। इस दौरान विवेक लापता हो गया। शाम को घर लौटे परिजनों ने पाया कि विवेक घर पर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद विवेक का पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शुक्रवार सुबह घर से करीब सौ मीटर दूर अनिल के घर के पास स्थित कुआं में पड़ी मोटर चलाने के लिए कुणाल पहुंचा तो उसने किसी बच्चे का शव पानी में उतराता देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर इंस्पेक्टर महेश चंद्र भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त विवेक के रूप में हुई। विवेक की आंख व जीभ बाहर की तरफ निकली थी। इससे अंदेशा जाहिर किया गया कि मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव कुएं में लाकर फेंका गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। घटना हादसा लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

विवेक की हत्या के बाद परिजनों ने साधी चुप्पी

विवेक का शव देखने से साफ लग रहा था कि उसकी हत्या के बाद शव कुएं में फेंका गया है। इसके बाद भी घरवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। घटना के बाद से मृतक की मां व उसके मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालात पर गौर करें तो जिस कुएं के अंदर विवेक का शव मिला, उसके चबूतरे की ही ऊंचाई तीन फिट के करीब थी। इसके अलावा कुएं में मुंडेर भी थी। कुएं में कुछ लोगों ने पानी के लिए पंप की मोटर डाल रखी है। रोजाना सुबह-शाम लोग मोटर चलाकर पानी निकालने जाते हैं। ऐसे में विवेक का घटना के तीन दिन बाद कुएं में उतराया हुआ शव देखा जाना चर्चा का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed