फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body found in the well of a disabled young man

दिव्यांग युवक की कुएं में मिली लाश

Tue, 08 Oct 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in the well of a disabled young man
दिव्यांग युवक की कुएं में मिली लाश
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चमंधा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चमंधा गांव में सोमवार सुबह तीन दिन से लापता एक दिव्यांग की लाश कुएं में मिली। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुआ ? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन हत्या की आशंकाओं को सिरे से खारिज कर रहे हैं। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

चमंधा निवासी सुखलाल(40) पुत्र अशर्फीलाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी मानसिक दशा भी पूरी तरह से ठीक नहीं थी। पिछले साल सड़क हादसे में दिव्यांग हो गया था। शनिवार सुबह किसी को कुछ बताए बिना सुखलाल घर से निकला। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच सोमवार सुबह गांव के बाहर स्थित कुए से दुर्गंध उठ रही थी। लोगों ने झांककर देखा तो भीतर सुखलाल की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित परिजन बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचेे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। मामले मेें भरवारी चौकी प्रभारी मनोज कुमार रॉय का कहना है कि तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed