{"_id":"58558fc24f1c1b2e2964993f","slug":"dd-panchayatiraaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनिदेशक का दौरा, दो गांवों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनिदेशक का दौरा, दो गांवों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पंचायत राज विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत डीडी पंचायती राज ने शनिवार को खंगाली। उन्होंने जिले के दो ग्राम सभाओं में जाकर ओडीएफ अभियान की सफलता, शौचालयों की गुणवत्ता और बायोगैस प्लांटों का स्थलीय सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान बबुरा में प्लांट से गैस रसोई तक पहुंचती देख डीडी ने खुशी जाहिर की।
उप निदेशक पंचायती राज बी.बी. सिंह शनिवार को कौशाम्बी दौरे पर रहे। सबसे पहले वह जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने ओडीएफ गांवों में दिए गए शौचालयों के निर्माण प्रतिशत पर नजर डाली। जिला पंचायत राज अधिकारी से उन्होंने स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट ली और स्थलीय सत्यापन के लिए निकले। उन्होंने विकास खंड मंझनपुर के बबुरा गांव में सभी प्रकार के शौचालयों, सफाई व्यवस्था और बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया। डिप्टी डायरेक्टर के गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान ने उन्हें एक-एक शौचालय और बायो प्लांट का निरीक्षण कराया। यहां पर बायोप्लांट से रसोई तक पहुंच रही गैस को देख डीडी ने खुशी जाहिर की।
इसके बाद वह विकास खंड कड़ा के शहजादपुर गांव पहुंचे। यहां पर भी उन्होंने ग्राम सभा में बनवाए गए शौचालयों और बायो गैस प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडी के साथ बबुरा गांव में डीपीआरओ कमल किशोर, एडीओ पंचायत केके मिश्र, ग्राम प्रधान बबुरा सुनील मिश्र मौजूद रहे। इसी तरह शहजादपुर गांव में डीडी के साथ एडीओ पंचायत सुरेंद्र बहादुर, ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी मौजूद रहे।