फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DCM loaded with straw overturned on the bike rider, died

बाइक सवार के ऊपर पलटी भूसा लदी डीसीएम, जान गई

Thu, 17 Jun 2021 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
DCM loaded with straw overturned on the bike rider, died
अजुहा। सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर भूसे से ओवरलोड डीसीएम अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रहे बाइक सवार के ऊपर पलट गई। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी पर एसडीएम सिराथू प्रखर उत्तम व सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने लोगों को किसी तरह समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। देर शाम पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव निवासी राजेश केसरवानी उर्फ लाला (35) बुधवार दोपहर बाइक से सैनी गया था। राजेश सैनी से काम निपटाकर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान त्रिलोकपुर के समीप फ्लाईओवर के पास उसके ऊपर भूसा लादकर आ रही तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजेश डीसीएम के नीचे दब गया। हादसा देख गांव के लोग उग्र हो उठे। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन, बात नहीं बनी। बाद में एसडीएम प्रखर उत्तम व सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। क्रेन बुलाकर डीसीएम के नीचे दबे राजेश के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ का कहना है कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed