{"_id":"97166396b33dcae2ebff9942f6e9bcb6","slug":"dcm-khalasi-killed-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में डीसीएम खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में डीसीएम खलासी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 14 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा (कौशाम्बी)। हाईवे पर गुलामीपुर बाजार के समीप सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर देख रहे डीसीएम के खलासी को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने रौंद दिया। हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मृतक फतेहपुर के ऐलई गांव का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक खलासी के परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
फतेहपुर जिले के एलई खागा गांव का रहने वाला जयकरन पाल (28) पुत्र राजकरन पाल डीसीएम में खलासी का काम करता था। सोमवार सुबह वह इलाहाबाद मंडी से सामान उतारकर खागा लौट रहा था। हाईवे पर गुलामीपुर बाजार में सड़क किनारे चालक ने गाड़ी रोक दी। इस पर जयकरन उतर कर गाड़ी का टायर देखने लगा। तभी इलाहाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उसे टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को देख एंबुलेंस चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक खलासी के परिजनों को दी। उधर, युवक की मौत की खबर सुनते ही घर परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हादसे में मौत होने से घर-परिवार के लोगों का बुरा हाल है।