फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dbangon the middle to the knockout bled

दबंगों ने अधेड़ को पीटकर किया लहूलुहान

Tue, 14 Jul 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 14 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। खेत में मेड़बंदी कराए जाने के विरोध में सोमवार को पुरामुफ्ती के मंदर गांव में दबंगों ने अधेड़ को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे घर परिवार के साथ गांव के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। ग्रामीणों के विरोध पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दबंगों की पिटाई के बाद कोतवाली पहुंचे भुक्तभोगी ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर गांव निवासी राम औतार का पड़ोसी मेवालाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को लेखपाल विवादित जमीन की पैमाइश करने के बाद पत्थर गढ़ी कर चला गया। बताया कि सोमवार को मेवालाल दो फिट बढ़ाकर मेड़बंदी करा रहा था। जानकारी होने पर वह विरोध करने पहुंचा तो पड़ोसी साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट देख खेत में काम कर रहे गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर अधेड़ की जान बचाई। ग्रामीणों के विरोध पर हमलावर अधेड़ को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दबंगों की पिटाई के बाद थाने पहुंचे भुक्तभोगी ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed