फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   daroga ki manmani par bifare gramin

दरोगा की मनमानी पर बिफरे ग्रामीण

Sat, 10 Nov 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 10 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
daroga ki manmani par bifare gramin
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
पश्चिमशरीरा। दरोगा-सिपाहियों की तानाशाही से खफा घोघ पुरवा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित गांव वालों ने आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महेवाघाट कोतवाली का घेराव किया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


घोघ पुरवा गांव के लोगों का कहना है कि महेवाघाट कोतवाली में तैनात एक दरोगा मनमानी करते हैं। आए दिन वह किसी की साइकिल उठा ले जाता है तो किसी को बिना वजह पकड़कर धनउगाही करता है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार सुबह गांव के ही सुनील निषाद, मनोज कुमार, अजय, उमेश व सुशील आदि साइकिल लेकर बोरी में बालू लेने महेवाघाट गए थे। तभी दरोगा तीन सिपाहियों के साथ घाट पहुंचा और सभी को जबरन कोतवाली ले गया। इसकी जानकारी होते ही गांव वाले बिफर पड़े। गांव वालों ने महेवाघाट कोतवाली का घेराव कर दिया। लोगों का गुस्सा देख पुलिस कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय ने पकड़े गए लोगों को आननफानन रिहा कर दिया। साथ ही आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद हंगामा कर रहे ग्रामीण शांत हुए। इससे पहले करीब दो घंटे तक कोतवाली में गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। गांव वालों की मानें तो बालू लेने की इजाजत उन्हें ठेकेदार ने दे रखी है। दरोगा रुपये ऐंठने के लिए परेशान करता है। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed