{"_id":"6a4eb227691acb277c00f451","slug":"dap-fertilizer-shortage-in-mustafabad-society-kaushambi-news-c-261-1-kmb1007-144337-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मुस्तफाबाद सोसाइटी में डीएपी खाद का संकट, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मुस्तफाबाद सोसाइटी में डीएपी खाद का संकट, किसान परेशान
विज्ञापन
मुस्तफाबाद सोसाइटी में सन्नाटा, संवाद
- फोटो : File Photo
कौशाम्बी विकास खंड की मुस्तफाबाद साधन सहकारी समिति में पिछले करीब एक महीने से डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं। खरीफ सीजन में मिर्च, कद्दू और सफेद कद्दू की बुआई के बीच खाद की कमी से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि इस समय फसलों की बुआई अपने चरम पर है और डीएपी की सबसे अधिक आवश्यकता है। इसके बावजूद सोसाइटी में खाद का स्टॉक समाप्त होने से उन्हें निजी दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिक कीमत पर खाद मिलने की शिकायत भी सामने आ रही है।
क्षेत्र के किसान भैय्यालाल, इसरार अहमद, रामरूप, शारदा प्रसाद, सुखलाल और बुधराम ने बताया कि समय पर डीएपी नहीं मिलने से मिर्च और कद्दू की खेती प्रभावित हो रही है। किसानों ने प्रशासन और सहकारी विभाग से मुस्तफाबाद सोसाइटी में शीघ्र डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि बुआई का कार्य समय से पूरा हो सके और उत्पादन पर प्रतिकूल असर न पड़े।
विज्ञापन
डीएपी का स्टाॅक नहीं है, यूरिया भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। डीएपी के लिए पैसा जमा किया गया है। रैक आने पर किसानों को डीएपी उपलब्ध करा दी जाएगी।
-- राधेश्याम, प्रभारी सचिव मुस्तफाबाद