{"_id":"647f853260d8a106ed0f1df4","slug":"dakshira-captured-the-title-with-shahbazs-stormy-innings-kaushambi-news-c-3-1-148988-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शहबाज की तूफानी पारी से डकशरीरा ने किया खिताब पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शहबाज की तूफानी पारी से डकशरीरा ने किया खिताब पर कब्जा
Wed, 07 Jun 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
पलरा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्राफी देते आयोजक
शहबाज की तूफानी पारी से डकशरीरा ने किया खिताब पर कब्जा
- पलरा प्रीमियम लीग में बैरमपुर की टीम बनी उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। सरसवां ब्लॉक के पलरा गांव में चल रही पलरा प्रीमियर लीग का मंगलवार को खिताबी मुकाबला हुआ। शहबाज की तूफानी पारी से डकशरीरा की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। जबकि, पलरा की टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित मिश्र ने फीता काटकर मैच की शुरुआत की।
बैरमपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। डकशरीरा की तरफ से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शहबाज खान ने 40 गेंदों में 82 रन बनाए। डकशरीरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बैरमपुर टीम की तरफ से शकील ने 33 गेंद में 68 रन, इमरान ने 20 गेंद में 28 रन बनाए। बैरमपुर की तरफ से कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। नतीजतन पूरी टीम 12 ओवर में 8 विकेट पर 130 ही रन पर ही सिमट गई। इसी के साथ डकशरीरा की टीम ने 27 रन से फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के कप्तान अभय चतुर्वेदी को आयोजक आकाश त्रिपाठी ने 21 हजार रुपये और ट्राॅफी प्रदान की। जबकि उपविजेता टीम के कप्तान रवि सोनी को 11 हजार रुपये और ट्राॅफी का इनाम दिया गया। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संदीप पंडा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सूर्यप्रकाश मिश्र, रवि मिश्र, शांतनु त्रिपाठी, सुमित कुमार,बालमुकुंद समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।