फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dadagiri Prdhanpti see the neighbor's house

पड़ोसी के घर प्रधानपति ने दिखाई दादागीरी

Sun, 14 Jun 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sun, 14 Jun 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। चुनावी की रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात मंदर गांव में प्रधानपति ने समर्थकों के साथ पड़ोसी के घर तांडव किया। तीखी झड़प के बाद हमलावरों ने अधेड़ गृहस्वामी को पीटकर अधमरा कर दिया। चीख-पुकार सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के  विरोध करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद प्रधानपति समेत चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मंदर गांव निवासी श्यामलाल पुत्र रामदेव ने बताया कि प्रधानी की रंजिश को लेकर गांव के ही प्रधानपति से उसका विवाद चल रहा है। इसी अदावत में शुक्रवार रात प्रधानपति ने साथियों के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए अधमरा कर दिया। चीख-पुकार सुन घर-परिवार के साथ गांव के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर अधेड़ को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


 बताया कि इससे पहले भी उसे जान से मारने का प्रयास हो चुका है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद प्रधानपति समेत चार हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ विनोद यादव ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। घटना की तफ्तीश और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed