{"_id":"5d4099588ebc3e6cde238294","slug":"dabangon-beaten-woman-made-naked-kaushambi-news-ald2509083114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने महिला को पीटा, किया निर्वस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने महिला को पीटा, किया निर्वस्त्र
विज्ञापन

पीड़िता के साथ उसकी सास को भी पीटा, सरायअकिल इलाके की घटना
सास ने एसपी से शिकायत की, इंस्पेक्टर ने किया जानकारी से इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की पड़ोस के दबंगों ने पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर बहू की भी पिटाई की। बाद में बहू को निर्वस्त्र करके सड़क पर फेंक दिया। यूपी-100 की गाड़ी का सायरन सुनकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सरायअकिल इलाके की एक महिला ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसके परिवार की रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो 28 जुलाई की दोपहर भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर घर में घुसकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बहू को भी पीटा। बहू को निर्वस्त्र करके सड़क पर फेंक दिया। बताया कि हमलावर बहू को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाना चाहते थे। इससे पहले ही शिकायत किसी ने यूपी-100 पुलिस से कर दी। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस वालों ने घर पर दबिश देकर उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया,लेकिन कोई आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सरायअकिल कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी है।
वहीं इंस्पेक्टर सरायअकिल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। संभव है कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ हो और तहरीर बढ़ा-चढ़ाकर दी गई हो। आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।