फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dabangas occupy Devasthan in Juwara

जुवरा में देवस्थान पर दबंग का कब्जा

Tue, 21 Jan 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dabangas occupy Devasthan in Juwara
Dabangas occupy Devasthan in Juwara - फोटो : KAUSHAMBI
जुवरा में देवस्थान पर दबंग का कब्जा
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष से 50 पीड़ितों ने लगाई फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी ने सोमवार को सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान करीब 50 मामले सामने आए। इनमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या का समाधान करने के लिए कहा गया।

सिराथू तहसील क्षेत्र के जुवरा ग्राम प्रधान रावेंद्र सिंह आदि ने देवस्थान की भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। भेलखा निवासी नंदलाल ने पुत्री की शादी के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। सरसवा निवासी मणि नारायण मिश्र ने गांव में लगे सरकारी हैंडपंप को रीबोर कराने की मांग की। मडूकी, भेलखा, कादीपुर, गिरधरपुर आदि गांवों से भी आवास, सड़क, हैंडपंप आदि की शिकायतें प्राप्त हुईं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह, आशीष मौर्य, रामप्रकाश, मोहन लाल, मिठाई लाल, साजन मौर्य, अश्विनी द्विवेदी, विमल गुप्ता, हिमांशु जायसवाल, विवेक केसरवानी, घनश्याम सिंह, परमजीत सिंह, मुकेश जायसवाल, अमित पाल, महेश चौधरी, राजीव रैना, अरुण सिंह, बादल यादव, अनुपम सिंह, आदित्य सिंह, अमित सिंह, विकास सिंह, राहुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed