{"_id":"5727a2ac4f1c1bce725ccfa9","slug":"cycle-raily","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली निकाल गांव-गांव किया प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली निकाल गांव-गांव किया प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
political news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसवां विकास खंड के पश्चिम शरीरा पंचायत भवन से समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली सोमवार को निकली। रैली पूरब शरीरा गांव होते हुई इलाके के आधा दर्जन गांवों में घूमी। इसी तरह मूरतगंज में जिलाध्यक्ष की अगुवाई में रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली सोमवार को पश्चिम शरीरा स्थित पंचायत भवन से निकाली गई। रैली की अगुवाई विधान सभा मंझनपुर अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने किया। रैली पश्चिम शरीरा से निकलकर हनुमान मंदिर, पूरब शरीरा होते हुए नगरेहा, पुनवार, अंधावां, सोनौली आदि गांवों में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया और सपा सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विस अध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा 108 एंबुलेंस, शिक्षा, चिकित्सा, समाजवादी पेंशन, आवास सहित कई जनहितकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इससे पहले किसी अन्य सरकार ने जनहित की इतनी योजनाएं चलाने का काम नहीं किया। इसके बाद रैली पूरब शरीरा स्थित पार्टी कार्यालय में लौटकर समाप्त हुई। रैली समाप्त होने के बाद सपा नेता सुभाष चंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की और विधान सभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पार्टी के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी शिवमोहन चौधरी, विजय यादव, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, संजय मिश्र समेत तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह मूरतगंज ब्लॉक पट्टी परवेजाबाद से साइकिल रैली जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अगुवाई में निकाली गई। रैली नजरगंज, जीवनगंज, बिराहीबाग, पंसौर आदि गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार किया। रैली में प्रमोद, राजू यादव, रामनरेश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।