फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cycle raily in kaushambi

सरकार का बखान करने निकले सपाई

Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
cycle raily in kaushambi
political news
मिशन 2017 फतह के लिए सपाइयों ने गांव-गांव अखिलेश सरकार का बखान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को कौशांबी ब्लॉक में साइकिल रैली निकाल कर सपाइयों ने सरकार का गुणगान किया। साथ ही सपा सरकार की ओर से जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


कौशांबी ब्लॉक में बुधवार को समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली बिजया से निकाली गई। रैली की अगुवाई सपा नेता शशिभूषण द्विवेदी और जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। रैली बिजया चौराहे से निकलकर सलेमपुर, बैगवां, मढी, बारा आदि गांव पहुंची। यहां सपाइयों ने लोगों से जनसंपर्क किया और सपा सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। शशिभूषण द्विवेदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा 108 नंबर एंबुलेंस, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास सहित कई जनहितकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले किसी अन्य सरकार ने जनहित की इतनी योजनाएं चलाने का काम नहीं किया। इसके बाद रैली ब्लॉक परिसर पहुंच कर समाप्त हुई। रैली के समापन पर पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की और विधान सभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान शिवमोहन चौधरी, पवन मिश्र, हेमंत टुन्नू, शादाब, पंकज कुमार, बुधराम, सुरेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed