फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cycle mechanic injured in collision with Bolero that had red-blue lights

कौशाम्बी : निजी अस्पताल की नर्स का अपहरण, केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Jan 2024 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

सोमवार की शाम उसके पिता मंझनपुर जाने के लिए उसे करारी में ई रिक्शा पर बैठाकर घर वापस चले गए। एक घंटे बाद युवती की कुशलता पूर्वक अस्पताल पहुंचने की जानकारी लेने के लिए ज़ब परिजनों ने फोन लगाया तो फोन नहीं उठा।

विज्ञापन
Cycle mechanic injured in collision with Bolero that had red-blue lights
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करारी इलाके की एक गांव की युवती मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स का का काम करती है। मंगलवार की शाम डियुटी पर जाने को कहकर निकली युवती रहस्यमय हालत में लापता हो गई। युवती ने बुधवार की सुबह फोन कर घरवालों को अपने अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इलाके की एक गांव की एक युवती मंझनपुर में एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। सोमवार की शाम उसके पिता मंझनपुर जाने के लिए उसे करारी में ई रिक्शा पर बैठाकर घर वापस चले गए। एक घंटे बाद युवती की कुशलता पूर्वक अस्पताल पहुंचने की जानकारी लेने के लिए ज़ब परिजनों ने फोन लगाया तो फोन नहीं उठा। परिजन रात भर परेशान रहे। सुबह अस्पताल जाकर पता किया तो बताया गया कि युवती अस्पताल नहीं पहुंची।
विज्ञापन


सुबह करीब एक अंजान नंबर से युवती ने अपने बड़े पिता के मोबाइल पर बताया कि उसका अपहरण हो गया है। उसे इंदौर में रखा गया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है युवती के अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध लग रहा। अपहरण का मामला नहीं लग रहा है। युवती किसी परिचित के पास है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed