फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cultural news in kaushambi

मातारानी के दर्शन को लगा आस्था का मेला

Wed, 13 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
cultural news in kaushambi
शीतलाधाम समेत सभी देवीमंदिरों में दिनभर गूंजते रहे जयकारे
आदिशक्ति मां भगवती की पूजा को शीतलाधाम समेत सभी देवीमंदिरों में आस्था का मेला लगा रहा। दर्शन को उमड़ी भीड़ दिनभर मैया के जयकारे लगाती रही। सबसे ज्यादा भीड़ शक्तिपीठ मां शीतला के दरबार में दिखी। जहां कौशाम्बी ही नहीं आसपास के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों से भी मैया के भक्तों की भीड़ दर्शन को उमड़ी थी।
विज्ञापन

शक्ति की पूजा का पर्व नवरात्र इन दिनों चल रहा है। बासंतिक नवरात्र का बुधवार को सातवां दिन था। धर्मशास्त्रों के मुताबिक सातवें दिन माता का कालरात्रि स्वरूप की उपासना होती है। मान्यता है कि अखंड ज्योति जलाकर माता के इस स्वरूप की आराधना और रात्रि में जप-तप करने से मनवांछित फल प्राप्त होता है। इधर, बासंतिक नवरात्रों पर घर में कलश स्थापित करके पूजा करने के साथ ही देवीमंदिरों में भी दर्शन को भक्तों की भीड़ रोजाना उमड़ रही है। बुधवार को भी आग जैसी तीखी धूप और चल रहे गर्म हवाओं के थपेड़ों की परवाह किए बगैर भक्तों का रेला देवीमंदिरों की ओर ही जाता दिखा। शक्तिपीठ मां शीतलाधाम में तो भोर में 4 बजे से दर्शन को उमड़ी भीड़ दिन चढ़ने के साथ बढ़ती ही गई। दिनभर इस धर्मस्थली में आस्था का सैलाब सा उमड़ा नजर आया। गंगाघाट से लेकर माता मंदिर तक लाल चुनरी बांधे भक्त ही भक्त दिख रहे थे। वहीं मंदिर में दर्शन-पूजन के अलावा कन्या भोज का सिलसिला दिनभर चलता रहा। इसके अलावा लोग बासंतिक नवरात्रों पर बच्चों के मुंडन संस्कार कराने को भी आसपास के कई जिलों के लोग दिनभर आते रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed