{"_id":"6949b561b8a115018000474b","slug":"crowds-of-farmers-gathered-at-the-ulda-cooperative-society-for-urea-until-late-in-the-evening-kaushambi-news-c-417-1-man1001-1995-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: यूरिया के लिए सहकारी समिति उल्दा में देर शाम तक जमा रही किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: यूरिया के लिए सहकारी समिति उल्दा में देर शाम तक जमा रही किसानों की भीड़
Tue, 23 Dec 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
शृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र के सहकारी समिति उल्दा में यूरिया लेने के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद
शृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र के उल्दा स्थित सहकारी समिति पर सोमवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों को सर्वर समस्या के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। खाद के लिए सुबह से ही समिति परिसर में किसानों की भीड़ रही।
लोगों के मुताबिक, निर्धारित समय पर वितरण तो शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद सर्वर की तकनीकी खराबी के चलते कामकाज बाधित हो गया। इससे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा और वितरण प्रक्रिया बीच-बीच में ठप होती रही।
इस कारण दूर-दराज से आए किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। समिति के सचिव पवनसुत शुक्ला ने बताया कि नेटवर्क और सर्वर में आई तकनीकी समस्या के कारण स्वैप मशीन पर फिंगर लेने में दिक्कत हुई और वितरण में परेशानी हुई। कई बार सुधार का प्रयास किया गया, लेकिन समस्या देर शाम तक पूरी तरह दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन
वहीं, कर्मचारियों को भी अतिरिक्त समय तक ड्यूटी करनी पड़ी। किसानों ने मांग की कि खाद वितरण के दौरान सर्वर व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए और वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित हो, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
इस संबंध में सहकारी संघ कौड़िहार एवं शृंग्वेरपुर धाम के अध्यक्ष ने बताया कि सहकारी समिति उल्दा में 950 बोरी यूरिया का वितरण कराया जा चुका है, साथ ही 20 टन यूरिया की फिर से डिमांड की गई है, इसलिए किसानों को समस्या नहीं आने पाएगी।