फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Crooks looted businessman

बदमाशों ने तमंचा सटाकर कारोबारी को लूटा

Sat, 02 Feb 2019 01:03 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 02 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Crooks looted businessman
rupee
नेवादा। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेंउथा गांव के समीप शुक्रवार को बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक कारोबारी को लूट लिया। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।  बताया जाता है कि पूरामुफ्ती निवासी रामचंद्र केसरवानी की ससुराल पिपरी इलाके के दुर्गापुर में है।
विज्ञापन


दुर्गापुर में ही गल्ले की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार दोपहर रामचंद्र कारोबार के सिलसिले में बाइक से मनौरी गया था। लौटते वक्त सेंउथा गांव के समीप सुनसान स्थान पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर गले से सोने की चेन और जेब से करीब 10 हजार नकद लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed