{"_id":"5c6ef6c6bdec22736934c986","slug":"crooks-fired-tigers-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पुलिस पर दागी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पुलिस पर दागी गोलियां
Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस पर बुधवार रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। इस दौरान पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से करीब ढाई किलो गांजा व अवैध असलहा बरामद हुआ है। शातिरों ने फतेहपुर जिले के मलवां इलाके में हुई एक लूट की घटना में भी शामिल होना स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मंझनपुर कोतवाल राकेश चौरसिया बुधवार रात गश्त पर थे। तन्ना मोड़ के समीप उन्हें एक संदिग्ध ट्वेरा दिखी। इस पर सिपाहियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। वहीं गाड़ी में बैठे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली लगी नहीं। दौड़ाकर पुलिस ने ट़वेरा को पकड़ लिया। गुरुवार दोपहर कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ट्वेरा सवार संजय सोनकर पुत्र बुधराज निवासी चक नारा कोतवाली मंझनपुर, सालिम पुत्र सलीम निवासी सालेपुर थाना करारी व इसी गांव के असीम पुत्र नसीम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं चक नारा गांव का रंजीत सोनकर पुत्र गणेश घेराबंदी के समय फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है। एसपी के मुताबिक पकड़े गए शातिरों के पास से करीब तीन किलो गांजा और एक तमंचा बरामद हुआ है। तलाशी में इनकी ट्वेरा से कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली मशीन के पार्ट्स बरामद हुए। इसके बारे में पूछने पर शातिरों ने बताया कि 17 फरवरी 2019 को फतेहपुर जिले के मलवां इलाके में लिफ्ट देकर उन्होंने दिल्ली निवासी एक कंपनी के कर्मचारी को लूट लिया था। मशीन पार्ट्स उसी दौरान मिले थे। एसपी का कहना है कि शातिर युवक अंतर्जनपदी लुटेरे हैं। वे भांग की दुकानों पर गांजा की सप्लाई करने के साथ रोड होल्डप और छिनैती की वारदातों को भी अंजाम देते हैं।