फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crimr near toll plaza

गोवंश तस्करों पर पुलिस की मेहरबानी की होगी जांच

Tue, 09 Oct 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 09 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
crimr near toll plaza
cow
मंझनपुर। गोवंश के साथ पकड़े गए ट्रक चालक इसहार के बयान के बाद भी सरगना और उसके साथी को नामजद करने के बजाय दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के मामले को पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप गुप्ता ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने सीओ सिराथू को पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोखराज पुलिस ने शनिवार रात सिहोरी टोल प्लाजा के पास से एक ट्रक में लोड 18 गोवंश को बरामद किया था। ट्रक  चालक तिवारी तालाब (इलाहाबाद) निवासी इसहार ने बयान दिया कि सोरांव निवासी सिपाही सुशील मिश्रा 80 से 90 हजार लेकर गाड़ी पास कराने का ठेका लेता था। सुशील भी अपनी कार से आगे चल रहा था, लेकिन पुलिस को देखकर भाग निकला। सुशील की तैनाती कानपुर में थी। पशु तस्करी में लिप्त होने की वजह से उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। चार महीने सुशील जेल में रहा। जेल से छूटने के बाद उसने गोवंश तस्करी का काम नहीं बंद किया। इस मामले में कोखराज पुलिस ने चालक के बयान को दरकिनार कर दिया। चालक सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस विभागीयसूत्रों की मानें तो बर्खास्त सिपाही को बचाने के लिए पुलिस धन उगाही की है। मामला एसपी प्रदीप गुप्ता के संज्ञान में पहुंची तो उन्होंने सीओ सिराथू राजवीर सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed