फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Criminals became unbridled in Chail, 10 incidents of robbery in a month

चायल में अपराधी हुए बेलगाम, एक महीने में लूट की 10 वारदातें

Sat, 05 Mar 2022 12:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Criminals became unbridled in Chail, 10 incidents of robbery in a month
क्षेत्र में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं। स्थिति यह है कि अपराधी इलाके में घूम-घूम कर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन घटनाओं को लेकर चुनावी व्यस्तता और सीमा के बाहर का बहाना बताकर पल्ला झाड़ रही है। बदमाशों ने एक महीने के अंदर अब तक इलाके में लूट की दस घटनाओं को अंजाम दिया है। इन घटनाओं में से एक का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। स्थिति यह भी है कि लागतार बढ़ रही लूट की इन घटनाओं से इलाके के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के नसीरपुर गांव निवासी रोहित कुमार केसरवानी दो फरवरी को दुकान के लिए सामान खरीदने तिल्हापुर मोड़ बाजार गए थे। रात करीब नौ बजे लौटते समय पठन पुरवा गांव के समीप बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने चुनावी व्यस्तता होने की बात कहते हुए इस घटना से पल्ला झाड़ लिया। पूरामुफ्ती कोतवाली के केशवपुर गांव निवासी नीरज कुमार 21 फरवरी को बाइक लेकर घर जा रहा था। रात करीब दस बजे जब वह भगवतपुर के पास पहुंचा तो तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया और बाइक छीनकर भाग निकले। इस मामले में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति नौ फरवरी को ट्रेन से उतर कर घर लौट रहा था। रास्ते मे रहीमाबाद स्थित चौकी से चंद कदम की दूरी पहुंचते ही बाइक सवारों ने तमंचा सटाकर मारपीट करते हुए उसके पास रही नकदी लूट ली। पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके के सफदरगंज निवासी रामभवन 24 फरवरी को बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। इस दौरान सफदरजंग गांव के पास पहले से ही घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक कर मारपीट करते हुए जेब से मोबाइल छीन लिया। चरवा कोतवाली इलाके के पहाड़पुर सुधवर निवासी विजय अपने साथी राजू के साथ 25 फरवरी की रात को बहन के घर मंदर जा रहा था। पूरामुफ्ती के गोविंदपुर तेवारा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया और तमंचा सटा कर दो हजार रुपये व पांच हजार रुपये का मोबाइल लूट लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - एक
पिपरी के गिरिया खालसा निवासी अभिलाष कुमार दो मार्च की शाम दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर मंदर गांव में मेला देखने के लिए जा रहे थे। पिपरी के कादिलपुर सीमा से जुड़े बेगमपुर गांव के समीप दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा सटा कर अभिलाष का मोबाइल लूट लिया।
केस - दो
पिपरी के गोविंदपुर कुंदनपुर गांव निवासी जयसिंह ने बताया कि वह कैमरामैन है। 24 फरवरी की रात मनौरी स्थित एक गेस्टहाउस से घर लौट रहा था। पिपरी थाना के घूरी स्थित एक ईंट भट्टे के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा सटा कर 18 हजार रुपये नकद और 16 हजार रुपये का मोबाइल लूट लिया ।

केस - तीन
प्रयागराज के राजरूपपुर निवासी राजकुमार यादव बिजली विभाग में संविदाकर्मी हैं। पिपरी के गुंगवा का बाग स्थित विद्युत कार्यालय से 25 फरवरी की शाम काम निपटाने के बाद घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे पिपरी के घूरी गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने राजकुमार को तमंचा सटा कर पर्स छीन लिया। पर्स में आठ हजार रुपये थे।
इनका कहना है
चुनाव को लेकर पुलिस व्यस्त थी। जिन घटनाओं की सूचना मिली है, उनके खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।
श्यामकांत, सीओ चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed