फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Criminals apprehended through Operation Chakravyuh

Kaushambi News: ऑपरेशन चक्रव्यूह के सहारे पकड़े गए अपराधी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Criminals apprehended through Operation Chakravyuh
कौशाम्बी पुलिस ने सोमवार को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मंझनपुर थाना पुलिस ने भेलखा गांव में बबूल के पेड़ के कारण हुए विवाद में बब्बू सरोज की हत्या के आरोपी राजा सरोज को सोमवार को भेलखा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चारपाई की लकड़ी की पाटी भी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने विवाद के दौरान सिर पर वार कर बब्बू सरोज को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि आरोपी को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सरायअकिल पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी रोहित को इच्छना नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। वहीं पश्चिम शरीरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी देने और रुपये वसूलने के आरोप में मुन्नी लाल उर्फ मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सरायअकिल पुलिस ने बंद मकान में चोरी के मामले में सूरज मिश्रा उर्फ राम भोले को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार लोटा, तीन कटोरी, एक कलछुल और एक पतीली बरामद की। मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।


अभियान के दौरान मंझनपुर पुलिस ने विद्युत अधिनियम के मामले में नथन, कड़ाधाम पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में मूसा तथा कोखराज पुलिस ने विद्युत अधिनियम के मामले में उदय सिंह को वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed