फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   criminal wants to make victim of fraud a gang member

Kaushambi News: साइबर अपराधी अब ठगी की शिकार महिला को गिरोह का बनाना चाहता है सदस्य

Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
criminal wants to make victim of fraud a gang member
साइबर ठगी की शिकार बबिता का पैसा वापस मिला और न ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उसकी सारी कवायदों की जानकारी रखने वाला साइबर अपराधी इतना बेखौफ है कि अब वह उसे अपने गिरोह का सदस्य बनाने के लिए फोन कर रहा है। उसे किसी बैंक में खाता खोलने का लालच दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के अनेठा गांव की बबिता पत्नी राजू का कहना है कि 10 दिन पहले उसने पेन-पेंसिल पैकिंग का विज्ञापन फेसबुक पर देखा। लिंक खोलने पर एक अंजान नंबर से उसके पास फोन आया।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन और जीएसएटी के नाम पर तीन किस्तों में 56 सौ रुपये जमा कराए गए। इसके बाद उससे और पैसों की मांग की जाने लगी। ठगी का एहसास होने पर बबिता ने तत्काल साइबर क्राइम के कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1930 पर व ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबिता का कहना है कि साइबर सेल से उसे पता चला कि पैसा पश्चिम बंगाल में ट्रांसफर किया गया है। बबिता का कहना है कि साइबर अपराधी को न जाने कैसे उसकी हर कार्रवाई के बाबत जानकारी मिल जा रही है। उसे बराबर फोन करके कहा जा रहा है कि पैसा पाना भूल जाओ।

अगर पैसा कमाना है तो किसी भी बैंक में सौ-दो सौ रुपये का खाला खुलवा लो। वह लोग ऐसे ही उसके खाते में भी पैसा भेजेंगे। जिसमें से उसे भी हिस्सा दिया जाएगा। खासबात यह है कि जिस नंबर से फोन करके ठगी की गई उसी नंबर से ही बराबर फोन आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed