{"_id":"1200b16b5ba6aec9204405b5f2cfafb5","slug":"youth-sucpiceos-deth-in-koripur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धदशा में कोरीपुर गांव के युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धदशा में कोरीपुर गांव के युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्धदशा में कोरीपुर गांव के एक युवक की रविवार की रात मौत हो गई। सुबह घर के भीतर उसका शव फंदे से लटकता मिला। गांव में घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस घरेलू कलह से तंग आकर खुदकुशी करना बता रहा है। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कोरीपुर गांव निवासी श्रीकेश सरोज (32) पुत्र मोतीलाल चार भाई था। वह अपने बड़े भाई के साथ रहता है। जबकि दो अन्य भाई अलग मकान बनाकर रहते हैं। जिस भाई के साथ वह रहता है। वह भी इलाहाबाद में मजदूरी करता है। घर में भाभी और उसके बच्चे ही रहते हैं। श्रीकेश की भी शादी हो चुकी थी, लेकिन शादी के करीब सालभर बाद ही अनबन होने पर पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इधर, रविवार की रात श्रीकेश की भी संदिग्धदशा में मौत हो गई। सुबह जब भतीजे-भतीजी सोकर उठे, तो उसकी लाश फंदे से लटकती देख वह सन्न रह गए।
बच्चों की चीख-पुकार पर गांववाले जमा हो गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई। इस दौरान पुलिस और ग्रामीण उसकी भाभी की बावत जानकारी लेते रहे, लेकिन वह घर में नहीं मिली। बच्चों ने बताया कि वह मायके गई है। पुलिस ने बच्चों के साथ ही गांववालों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि युवक के घरेलू कलह से तंग आकर खुदकुशी की है। जबकि घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।