{"_id":"5a21b9d54f1c1b0d698bf6c2","slug":"young-man-killed-in-bara-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में युवक की गला रेत कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी में युवक की गला रेत कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
सिंघवल में शव मिलने के बाद घटना स्थल की जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी इलाके में बृहस्पतिवार की रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सिंघवल गांव के समीप एक नलकूप के कुएं में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सिंघवल गांव के समीप एक कुएं में शुक्रवार की सुबह गांव के लोग शव देख सन्न रह गए। युवक की गलारेत कर हत्या करने के बाद कातिलों ने शव को ठिकाने लगाया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर पुलिस को सफलता नहीं मिली। लोगों का कयास है कि युवक आस-पास के ही किसी गांव का होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि लाश की पहचान नहीं हो सकी है। गला रेतकर हत्या की गई है। घटना की तहकीकात की जा रही है। जल्द की युवक की शिनाख्त और कातिलों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।