फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   young man killed in aroad accident

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर

Wed, 28 Jun 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 28 Jun 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
young man killed in aroad accident
सरायअकिल के करन चौराहा के पास हुए मार्ग हादसे में हुई युवक की मौत के गाद जमा लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala
सरायअकिल-इलाहाबाद मार्ग पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



  सरायअकिल कोतवाली के अतरसुइया गांव का मोहम्मद ताहिर (16) पुत्र मोहम्मद वाजिद मंगलवार की सुबह साथी आकिब (18) पुत्र आबिद के साथ बाइक से सरायअकिल बाजार जा रहा था। इलाहाबाद मार्ग पर करनपुर चौराहे के समीप तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ताहिर की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव कब्जे मेें लेते हुए पोस्टमार्टम भेजा। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed