{"_id":"58348e314f1c1bc05513ae6c","slug":"worker-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिहाड़ी के बदले मजदूर को मिली मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिहाड़ी के बदले मजदूर को मिली मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती के कायमउद्दीनपुर गांव के महाबीर को दिहाड़ी के बदले मौत मिली है। मंगलवार की सुबह वह मजदूरी मांगने गौसपुर गांव गया था। लौटते समय रास्ते में उसकी संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों ने जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महाबीर (35) पुत्र राम सुरेमन ने गौसपुर गांव के एक व्यक्ति के यहां मजदूरी किया था। मंगलवार की सुबह वह घर से दिहाड़ी लेने की बात कहकर निकला था। लौटते समय रास्ते में मजदूर की अचानक हालत बिगड़ गई। रास्ते में तड़पता देख लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों को देते हुए उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता राम सुरेमन का आरोप है कि मजदूरी मांगने पर उसके बेटे को जहर खिलाया गया था।
जिससे उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में पूरामुफ्ती एसओ धर्मेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।