फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women hair

फिर दो महिलाओं की कटी चोटी

Fri, 11 Aug 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 11 Aug 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
women hair
कौशाम्बी
महिलाओं पर चोटी कटवा का खौफ तारी हो गया है। सोमवार से शुरू हुआ चोटी कटने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पइंसा व पिपरी थाना क्षेत्र की दो और महिलाओं की चोटी घर के भीतर कट गई। घटना से महिलाएं सदमे में हैं और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। चोटी कटने की घटना में इजाफा हुआ तो लोगों में भी अब डर बैठने लगा है।
विज्ञापन


 पिपरी के दुर्गापुर की शीला देवी तीन बेटियों के साथ घर में अकेले रहती है। उसका पति बरमदीन रघुवंशी बंगलुरु में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार रात शीला देवी अपनी बेटियों के साथ आंगन में सो रही थी। रात करीब 12 बजे बारिश होने पर शीला देवी बेटियों के साथ घर के भीतर सोने चली गई। उमस होने पर शीला देवी दोबारा आंगन में आकर सोने लगी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही शीला देवी डर के मारे शोर मचाने लगी। बेटियां भागकर बाहर आईं। मोहल्ले के तमाम लोग भी जुट गए। किसी तरह शीला देवी को शांत कराया गया। इससे गांव की महिलाएं चिंतित हो गईं। इसी तरह पइंसा के मिर्जापुर जवई खांडेपुर की रेखा देवी पत्नी सुंदर सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान उसकी चोटी कट गई। कटी चोटी देख रेखा देवी बौखला गई। रेखा देवी ने शोर मचाया तो परिवार के लोग भागकर आए। डर की वजह से वह सदमे आ गई थी। उसे जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चोटी कैसे कटी, कब क्या हुआ? इसकी जानकारी महिलाओं को नहीं हो सकी। वहीं गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाग रही थी शीला देवी, फिर भी पता नहीं चला
पिपरी के दुर्गापुर की शीला देवी बारिश होने के बाद पहले बेटियों संग सोने के लिए कमरे में गई लेकिन उमस होने के कारण वह दोबारा आंगन में आ गई। बारिश इतनी तेज थी कि उसे नींद नहीं आई और वह जाग रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कटी, लेकिन उसको पता नहीं चला कि कैसे चोटी कट गई। वह इस घटना को लेकर खुद हैरान है। शीला देवी ने बताया कि उसको तनिक भी एहसास नहीं हुआ कि चोटी उसकी कब कटी। करवट बदलने पर जब उसके हाथ में चोटी आई तब उसको पता चला। उसकी बातें सुनकर गांव के लोग भी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed