फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women gate out home

विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के धाता बाजार में ब्याही मंझनपुर की युवती को ससुराल वालों ने पीटकर घर से भगा दिया। शादी के बाद से ही बाइक और एक लाख रुपये नकदी के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कस्बे की रहने वाली राधा देवी की शादी दो साल पहले फतेहपुर जिले के धाता गांव निवासी विष्णु कुमार से हुई थी। बताया कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही ससुराल वाले मायके से बाइक और एक लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने हद तो तब पार कर दिया। जब दो महीने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई।
विज्ञापन


पर ससुराल वाले बिना मांग पूरी हुए युवती को साथ लाने के लिए राजी नहीं हुए। शनिवार को मंझनपुर थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed