फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women death body

महिला का शव रखकर थाना घेरा

Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को पूरामुफ्ती थाने के सामने विवाहिता का शव रखकर परिजनों ने थाने का घेराव किया। गुरुवार रात महिला संदिग्ध हाल में आग से जल गई थी। अस्पताल में उसकी मौत होने पर परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार किया तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। काफी देर बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


मनौरी निवासी रामबदन ने अपनी बेटी ममता देवी की शादी पूरामुफ्ती के गौसपुर के रहने वाले राजुल से की थी। राजुल मुंबई में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता है। करीब 15 दिन पहले वह मुंबई से लौटा। इस बीच उसकी पत्नी से आए दिन झगड़ा होती थी। गुरुवार रात ममता देवी संदिग्ध हाल में जल गई।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद मायके वाले शव लेकर पूरामुफ्ती थाने पहुंच गए। पुलिस को तहरीर दिया। मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा देख पुलिस ने पिता की तहरीर पर ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed