फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women crime in kaushambi

युवती को तमंचे की बट से पीटा

Sun, 25 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 25 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
women crime in kaushambi
crime
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम दुराचार में नाकाम युवक ने घर में घुसकर युवती को तमंचे की बट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकला। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन फायर करने का भी आरोप लगा रहे हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शनिवार की सुबह खेत की ओर गई थी। कोहरे की धुंध के बीच गांव का युवक उसे अकेली देख दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह युवती वहां से भागकर अपने घर आ गई। शनिवार की शाम करीब पांच बजे युवती घर में खाना पका रही थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान दुष्कर्म में नाकाम दरिंदा तमंचा लेकर युवती के घर पहुंचा। जब तक वह समझ पाती दरिंदा तमंचा निकाल कर उसे बट से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


युवती को लहूलुहान करने के बाद सरेराह बेइज्जत करने की धमकी देते हुए भाग निकला। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंचे घर वाले पुलिस को जानकारी देते हुए युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में मंझनपुर कोतवाली प्रभारी एसएसआई विनोद यादव ने बताया कि युवती के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed