फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Within a few hours in-law , brother 's death

चंद घंटे के भीतर भाभी, देवर की मौत

Fri, 13 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 13 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। सैनी के कमंगलपुर गांव के सुरेश की पत्नी बुधिया और छोटे भाई राकेश की बुधवार की रात दो घंटे के भीतर मौत हो गई। बीमार भाभी की मौत के कुछ ही देर बाद राकेश रिश्तेदार के घर मौत की सूचना देने जाते समय ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक ही रात परिवार के दो-दो सदस्यों की मौत से घर में जहां कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमंगलपुर गांव निवासी सुरेश कुमार के परिवार के लिए बुधवार की रात कभी न भूलने वाली स्याह रात बन गई। सुरेश ने बताया कि उसकी पत्नी बुधिया (35) की तबीयत करीब महीनेभर से खराब थी। उसे पीलिया हो गया था। स्थानीय एक चिकित्सक से उसका इलाज कराया जा रहा था। बुधवार की रात करीब 1 बजे उसकी सांसें थम गई। युवती की मौत से घर में कोहराम मचा था। परिवार के लोग बिलख रहे थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसी बीच सुरेश का छोटा भाई राकेश कुमार (30) मौत की सूचना अपने एक रिश्तेदार को देने जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह विजयीपुर गांव के समीप पहुंचा। सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई। ट्रक के नीचे आने से उसकी लाश के चीथड़े उड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इतना ही नहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राकेश के शव को कुचलते हुए कई वाहन निकले हैं। जिससे उसका शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। सुबह किसी ने शव को पहचाना, तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। युवती की मौत से गमगीन परिवार के लिए यह सूचना किसी बज्रपात से कम नहीं थी। रोते-बिलखते परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed