फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Will soon hang forger

जल्द ही फंदे में होंगे जालसाज

Fri, 23 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 23 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। विकास कार्यों में घोटाला दरवेशपुर के कार्यवाहक प्रधान और दारानगर ग्रामसभा की तीन सदस्यीय कमेटी को महंगा पड़ सकता है। इन दोनों गांवों में राज्यवित्त और तेरहवें वित्त की रकम डकारने का मामला डीआईओएस और एडीओ पंचायत की जांच रिपोर्ट में सामने आया है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने गांवों के विकास में किए गए घपले की फाइल तैयार करा ली है। बताया कि जल्द ही दोषियों पर एफआईआर और पंचायतीराज अधिनियम के तहत विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विकास खंड मूरतगंज के दरवेशपुर गांव के रामलखन, राजेश कुमार, छेदीलाल आदि ने जिलाधिकारी को दिसंबर महीने में प्रार्थनापत्र देकर कार्यवाहक प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर राज्यवित्त और तेरहवें वित्त के तहत कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी करके रकम डकारने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने बताया कि आवास, शौचालय आदि की रकम में गोलमाल किया गया है। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अफसरों की जांच में गड़बड़झाला सामने आया है। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने कार्यवाहक प्रधान के खिलाफ एफआईआर और पंचायतीराज अधिनियम के तहत विभागीय कार्रवाई करने के लिए फाइल तैयार कर ली है। इसी तरह दारानगर तीन सदस्यीय कमेटी पर राज्यवित्त और तेरहवें वित्त की रकम में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। डीपीआरओ ने संबंधित सदस्यों पर एफआईआर की रणनीति बनाई है। इससे गांवों में हड़कंप मचा है। मामले में डीपीआरओ आरके भारती का कहना है कि विकास कार्यो में गड़बड़ी मिली है। जल्द ही दरवेशपुर और दारानगर में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed