फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Will be the wedding of the young woman accused of rape

रेप के आरोपी से ही होगी युवती की शादी

Sat, 28 Mar 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 28 Mar 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Will be the wedding of the young woman accused of rape
मंझनपुर (कौशाम्बी)। सैनी इलाके में जिस युवक ने बृहस्पतिवार की शाम पड़ोस की युवती के साथ बलात्कार किया था अब वही युवक उसका जीवन साथी बनेगा। शुक्रवार को युवक की करतूत पर दिनभर चली बिरादरी की पंचायत के बाद पंचों ने यह फैसला सुनाया। जिसे युवक-युवती के साथ दोनों के परिवारवालों ने भी स्वीकार कर लिया है। यह पंचायत देवीगंज चौकी में ही हुई है। पर, इलाकाई पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से ही इंकार किया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह घर में अकेली थी। मां समेत परिवार के अन्य सदस्य खेत सींचने गए थे। तभी गांव का एक युवक उसके घर आया और कहा कि मां ने उसे खेत में बुलाया है। उसकी बात पर विश्वास करके वह खेत की ओर जाने लगी। आरोप है कि पीछे-पीछे आए युवक ने उसे रास्ते में ही दबोचकर अरहर के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


 मनमानी करने के बाद किसी से भी घटना की जिक्र करने पर धमकाते हुए युवक भाग निकला। दरिंदगी की शिकार हुई युवती घर आई और परिजनों के खेत से वापस लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी दी। युवक की काली करतूत सुनकर घरवाले सन्न रह गए। रात में ही युवक के घर जाकर उलाहना दिया गया। साथ ही शुक्रवार की सुबह पीड़िता को लेकर घरवाले देवीगंज चौकी पहुुंचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जैसे ही पुलिस में शिकायत होने की जानकारी दूसरे पक्ष को लगी। वे लोग भी चौकी आ गए। बताया जाता है कि बिरादरी के लोगों के बीच घंटों पुलिस चौकी परिसर में पंचायत होती रही। आखिर में बिरादरी के बड़े-बुजुर्गों ने युवक और उसके घरवालों पर इसी युवती से शादी करने को कहा। बिरादरी के इस फैसले पर युवक-युवती के साथ ही उनके घरवाले भी राजी हो गए। इतना ही नहीं युवती के घरवालों ने युवक से यह भी लिखवा लिया है कि वह युवती से शादी करेगा और उसके घरवाले भी उसे कभी परेशान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed