फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   well in boy kaushambi

छत पर पतंग उड़ा रहा बालक कुएं में गिरा

Sun, 02 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 02 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
 चरवा थाना क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी भुल्लन किसान है। शनिवार की दोपहर उसका बेटा मुलायम (9) घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह घर के पीछे स्थित कुएं में अचानक जा गिरा। बच्चे की चीख सुन परिजनों के साथ मोहल्ले वाले भागकर मौके पर पहुंचे। गहरा कुआं होने के कारण कोई भी बच्चे को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आनन-फानन लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस और दमकल कर्मियों को दी।
विज्ञापन


सूचना पर गांव पहुंचे दमकल कर्मी देर शाम तक बच्चे की तलाश में कुएं की खाक छानते रहे। पर बच्चे का कहीं सुराग नहीं लग सका। लोगों का मानना है कि गहरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed