फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Water harvested organically travelers

पानी के लिए यात्रियों ने काटा बवाल

Mon, 15 Jun 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Mon, 15 Jun 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water harvested organically travelers
सिराथू/अजुहा(कौशाम्बी)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कौशाम्बी के कनवार रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए रविवार को सीमांचल और लिच्छवी एक्सप्रेस के यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था नहीं होने पर भड़के यात्रियों की स्टेशन मास्टर से खूब कहासुनी हुई। इस  दौरान यात्रियों ने स्टेशन पर तोड़फोड़ के साथ वहां खड़ी मालगाड़ी के चालक के साथ मारपीट भी की। बवाल की सूचना पर पहुंची अजुहा चौकी पुलिस ने डंडा फटकारकर उपद्रवियों को शांत किया उसके बाद दोनों ट्रेनों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कनवार से कटोघन के बीच रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे ट्रैक में खराबी की सूचना मालगाड़ी के चालक ने कनवार स्टेशन मास्टर को दी। इस पर स्टेशन मास्टर ने जोगबनी से आनंदबिहार जा रहा सीमांचल एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोक लिया था।  इसी दौरान भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस भी आ गई। इस ट्रेन को भी कनवार स्टेशन पर रोका गया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में जैसे ही दोनों ट्रेनें कनवार स्टेशन पर रूकी। प्यास से व्याकुल सैकड़ों यात्री पानी पीने के लिए उतर गए।
विज्ञापन


पूरा स्टेशन टहलने के बाद भी उन्हें पीने के लिए एक बूंद पानी नहीं मिला। फि र क्या था? प्यास से बेहाल मुसाफिरों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियोें ने स्टेशन पर हंगामा काटने के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्टेशन मास्टर अनीस अहमद ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो लोग उनसे ही भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को मारने के लिए दौड़ा लिया था। उन्होंने दफ्तर में घुसकर दरवाजा बंद करके खुद को बचाया। इसके बाद यात्रियों ने स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को निशाना बनाया। उसके ऊपर पथराव किया। साथ ही मालगाड़ी के चालक के साथ हाथापाई भी की। यात्रियों के हंगामे से स्टेशन पर साढ़े 4 बजे तक अफरा-तफरी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर यात्रियों के बवाल की सूचना पर आई अजुहा चौकी पुलिस ने डंडा फटकारकर आक्रोशित यात्रियों को शांत कराया। उधर, करीब दो घंटे बाद लाइन क्लियर होने पर दोनों ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया। मामले में कनवार के स्टेशन मास्टर अनीस अहमद का कहना है कि लिच्छवी एक्सप्रेस की एक बोगी का एसी खराब था। उसी से आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा काटा है। बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन आने से पूर्व एक माल गाड़ी के चालक ने सूचना दी थी कि कटोघन और कनवार के बीच लाइन में कुछ गड़बड़ी की आशंका है। इसी आशंका पर दोनों ट्रेन रोकी गई थी। जांच में लाइन ठीक मिलने पर दोनों ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed