फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   villagers strike

ग्रामीणों ने ठेकेदार सहित दो अन्य को बनाया बंधक

Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
villagers strike
other
शाहपुर उपकेंद्र से बिजली पाने वाले उपभोक्ताओं के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। भारी संख्या में उपकेंद्र पहुंचे उपभोक्ताओं ने ठेकेदार व अन्य दो लोगों को बंधक बना लिया। देरशाम तक ग्रामीणों ने ठेकेदार को नहीं छोड़ा था।
विज्ञापन


शाहपुर उपकेंद्र से इलाके के 25 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। पावर हाउस को गई लाइन में खराबी आ जाने के कारण संबंधित गांवों की विद्युत आपूर्ति 22 दिन से ठप है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की पर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 22 दिन से बगैर बिजली के रह रहे उपभोक्ताओं के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। हिनौता, टिकरा, निगहा आदि गांवों के सैकड़ों उपभोक्ता शाहपुर उपकेंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पहले 33 हजार का लाइन कब खींची जाएगी इस बावत ठेकेदार से पूछताछ की। जब सटीक जवाब नहीं मिला तो उपभोक्ताओं ने ठेकेदार और दो लोगों को बंधक बना लिया। मामले की जानकारी जेई से की गई तो जेई का कहना है कि मैंने ठेकेदार को विद्युत पोल गाड़ने का काम दिया है लेकिन ठेकेदार काम नहीं कर रहा है। जिससे दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed