फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   vdo and bdo

जांच करने गए एडीओ को चलती गाड़ी से बीडीओ ने गिराया

Wed, 19 Apr 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 19 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
vdo and bdo
कौशाम्बी
सदर ब्लॉक के एदिलपुर गांव में डीएम व सीडीओ अपात्रों को आवास का लाभ देने की शिकायत पर बीडीओ के साथ जांच करने गए थे। एडीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जांच के दौरान एडीओ भी वहां मौजूद थे। जांच के दौरान एडीओ को अधिकारियों ने फटकारना शुरू किया तो उसने अपनी पत्नी को बुला लिया। एडीओ ने जांच में साजिश का आरोप लगाते हुए पात्रों से दोबारा बातचीत करने की बात कही तो बीडीओ ने अपनी गाड़ी स्टार्ट कर दी। एडीओ ने पैर पकड़ लिया तो बीडीओ चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग निकले। इस चक्कर में बीडीओ की गाड़ी एक पेड़ से भी भिड़ गई। घायल एडीओ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


  एदिलपुर गांव के धर्मराज और फूलचंद्र ने मंगलवार को तहसील दिवस में डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्रों को दिया गया है। डीएम अखंड प्रताप सिंह, सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, बीडीओ शरद कुमार श्रीवास्तव और एडीओ कोआपरेटिव रईज उज्जमा के साथ जांच करने के लिए एदिलपुर गांव पहुंचे। जांच के दौरान अधिकारियों ने अर्जुन प्रसाद, मो. अली ओर भैयालाल को अपात्र पाया। इनके पक्के मकान थे, लेकिन इनके आवास को कच्चा बताया गया था। इसके लिए एडीओ कोआपरेटिव को जिम्मेदार ठहराया गया। इस पर एडीओ कोआपरेटिव भड़क गए और अपनी पत्नी नाजमीन को फोन करके बुला लिया।
विज्ञापन


पत्नी के आने के बाद एडीओ ने बीडीओ से कहा कि वह दोबारा जांच कर लें, सच्चाई सामने आ जाएगी, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हुए। डीएम व सीडीओ पैदल ही आगे निकल गए थे। एडीओ ने बीडीओ शरद कुमार श्रीवास्तव से जांच की बात कह रहे थे, इस पर बीडीओ ने डांटा। एडीओ ने कार में बैठे बीडीओ का पैर पकड़ लिया तो उन्होंने उसे झटक दिया। दोबारा उसने पैर पकड़ा तो चलती गाड़ी से धक्का दे दिया गया, इससे एडीओ गिरकर घायल हो गया। उधर गाड़ी सामने एक पेड़ से भिड़ गई। किसी तरह चालक ने गाड़ी को बैक किया और बीडीओ को लेकर भाग निकला। सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि एडीओ के खिलाफ शिकायत थी। जांच के दौरान तीन लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इनको एडीओ ने पात्र बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed