{"_id":"57c481194f1c1b634b2cb861","slug":"van-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन पलटी, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन पलटी, चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से शिक्षकों को लेकर कौशाम्बी आ रही मारुती वैन सोमवार की सुबह कोखराज के केशौवापुर गांव के समीप हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने वैन में दबे लोगों को बाहर निकालते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
इलाहाबाद के राजरूपपुर से सोमवार की सुबह शिक्षकों को लेकर एक मारुती वैन कौशाम्बी के अझुआ आ रही थी। बताया जा रहा है कि कोखराज के केशौवापुर गांव के समीप पहुंचते ही चालक मारुति वैन पर नियंत्रण खो बैठा। मारुती सड़क किनारे पलट गई। इससे मारुतीे में सवार मंदिरा विश्वास (35), अर्चना कुशवाहा (32), साकिया खातून (30) निवासी बम्हरौली, रंजना (28) निवासी राजरूप पुर समेत आधा दर्जन लोग मारुती के नीचे दब गए।
दुर्घटना देख घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह मारुती में दबे लोगों को बाहर निकालते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मारुती को थाने में खड़ा करा दिया है।