फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   two young men was killed

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 04 May 2017 01:59 AM IST
kaushami
kaushami Updated Thu, 04 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
two young men was killed
accident - फोटो : graphic
बेनीराम कटरा तिराहे के समीप बुधवार सुबह बोलेरो की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक विद्युत पोल से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवक इछना गांव में हलवाई का काम करने गए थे। सुबह दोनों काम खत्म कर अपने घर वापस जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन



 पिपरी के गोपालपुर का हेमंत कुमार (20) पुत्र दयाराम हलवाई का काम करता था। मंगलवार को वह साथी शैलेश कुमार (22) पुत्र जानकी के साथ सरायअकिल के इछना गांव निवासी देशराज के घर खाना बनाने गया था। बुधवार सुबह काम खत्म कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही बेनीराम कटरा तिराहे के समीप पहुंचे। सरायअकिल से इलाहाबाद जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से भिड़ गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार हेमंत कुमार व शैलेश को गंभीर चोटें आईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों का मजमा लग गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने युवकों की पहचान कराने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों की मौत से परिजनों में कोहाराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed