फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two cold wave death

शीतलहर से दो की मौत

Fri, 23 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 23 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/सरायअकिल। कौशाम्बी में शीतलहर से मौत का सिलसिला महीनेभर से चल रहा है। बर्फीली हवाओं से सुबह-शाम की तीखी गलन अब भी जानलेवा बनी हुई है। इसकी चपेट में आने से बुधवार की रात भी सरायअकिल के टिकरी और गौरा गांव के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो दिन से दोपहर सूरज निकल रही है। पर, तेज शीतलहर से धूप भी पूरी तरह से बेअसर बनी हुई है।
विज्ञापन


गंगा-यमुना के बीच बसे दोआबा में इस साल ठंड जान लेने पर उतारू है। महीनेभर से पड़ रही भीषण ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोहरे के साथ तेज बर्फीली हवाएं और गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। हालांकि इस बीच दो दिनों से हल्की धूप भी निकल रही है। जिससे दिन का तापमान बृहस्पतिवार को 20 डिग्री सेल्सियस था। पर, दिन ढलते ही भीषण ठंड का कहर फिर शुरू हो जाता है। शीतलहर, गलन के कारण बुधवार की रात तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। इसी भीषण गलन से रोजाना जिले में मौतें भी हो रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार की रात भी ठंड की चपेट में आने से सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के टिकरी सड़वा गांव निवासी कुल्लू (45) पुत्र रामेश्वर प्रसाद की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक बुधवार की शाम वह सरायअकिल बाजार गया था। देर शाम करीब 7.30 बजे घर आते समय उसे ठंड लग गई। घर आने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। सीने और पेट में तेज दर्द होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे। पर, रास्ते में ही कुल्लू की सांसें थम गई। इसी तरह से ठंड की चपेट में आने से बुधवार की रात ही गौरा गांव निवासी ईश्वरीदीन (55) पुत्र महंगू की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों के मुताबिक आधी रात अचानक उसे उल्टियां होने लगी। साथ ही उसे कंपकंपी भी हो रही थी। परिजनों ने आग जलाई। साथ ही उसे रजाई के साथ कंबल भी ओढ़ने को दिया। पर, सुबह वह बिस्तर पर मृत मिला। घरवालों का कहना है कि ठंड लगने से ही मौत हुई है। बता दें कि जिले में ठंड से कहीं न कहीं रोजाना हादसे हो रहे हैं। बुधवार की शाम मंझनपुर के उमरा गांव के भी अधेड़ की मौत हुई थी। मौत पर मुआवजे की मांग को लेकर गांववालों ने चक्काजाम भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed