{"_id":"58485d2b4f1c1be059449a75","slug":"truck-accident-death-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर शहजादपुर चौकी के समीप बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
कोखराज थाना क्षेत्र के पल्टीपुर गांव का रहने वाला अमर नाथ (40) पुत्र रामनाथ बुधवार की शाम टेढ़ीमोड़ बाजार आया था। सामान खरीदने के बाद वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।